विधानसभा: गांधी प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक फुंदेलाल
भोपाल
विधानसभा में आज कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को गांधी प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि एससी-एसटी वर्ग के बच्चों को स्कालरशिप का पैसा नहीं मिल रहा है। पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तीन साल से स्कालरशिप नहीं मिलने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक राशि नहीं मिलेगी, वे धरने पर बैठे रहेंगे।
स्कालरशिप की पांच करोड़ की राशि अटकी हुई है। इस राशि को शीघ्र जारी कर छात्रवृत्ति देने की मांग को लेकर विधायक ने धरना दिया। इस मामले में विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि शून्यकाल में भी इस मामले को उठाया गया था। अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। सरकार केवल दिखावे के लिए एससी-एसटी के छात्रों के हित की बात करती है, वास्तव में लाभ नहीं दिया जाता।
विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने विधायक सुरेंद्र हनी सिंह बघेल के सवाल के जवाब में कहा कि ग्राम रोजगार सहायक की नियुक्ति संबंधी दिशा निर्देशों में नियमितिकरण का कोई प्रावधान नहीं है। विधायक बघेल ने नियमितिकरण को लेकर एक अप्रेल 20 से 31 दिसम्बर के बीच हुई बैठकों की जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में मंत्री ने नियमितिकरण से इनकार किया।
bhavtarini.com@gmail.com 
