विधानसभा निर्वाचन 2018 : राजनैतिक दलों को मतदान की प्रक्रिया से कराया गया अवगत
जगदलपुर
विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदान की प्रक्रिया से प्रषिक्षण राजनैतिक दलों को अवगत कराया गया। रविवार को जिला कार्यालय के आस्था कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में राजनैतिक दलों को मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। मतदान की प्रक्रिया को पारदर्षी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाए गए वीवीपेट से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई।
कलेक्टर श्री अय्याज तम्बोली की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में बताया गया कि पहले मतदान के लिए जहां सिर्फ कन्ट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट का उपयोग किया जाता था, वहीं अब इसमें वीवीपेट का उपयोग भी किया जाएगा। इसमें वीवीपेट कन्ट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट के बीच एक ऐसा उपकरण है, जिसमें मतदान के पश्चात् उम्मीदवार का सरल क्रमांक नाम और उसका प्रतीक चिन्ह की पर्ची दिखाई देगी। यह पर्ची कुछ देर तक दिखाई देने के पश्चात् इसी के बाॅक्स में जमा हो जाएगी। बताया गया कि पूरे विधानसभा में किसी एक मतदान केन्द्र के वीवीपेट की पर्चियों की भी गणना की जाएगी और उस मतदान केन्द्र का चयन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रकाष सर्वे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोकुल रावटे, एसडीएम श्री अरविन्द एक्का, सुश्री लवीना पाण्डे, सुश्री माधुरी सोम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
bhavtarini.com@gmail.com 