वोटों की गिनती शुरू, इन तीन सीटों पर रहेंगी सभी की निगाहें

वोटों की गिनती शुरू, इन तीन सीटों पर रहेंगी सभी की निगाहें

 
हैदराबाद

आंध्र प्रदेश में 11 नगर निगमों और 70 नगर पालिकाओं/नगर पंचायत सीटों पर 10 मार्च को हुई वोटिंग के नतीजे आज आने वाले हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। नतीजों से पहले बीजेपी, टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला होना माना जा रहा है। नतीजों से पहले राज्य की तीन प्रमुख नगर निगम सीटें गुंटूर, विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम पर सभी की नजरें होंगी कि यहां से कौन जीत दर्ज करता है और वो इसलिए कि इन सीटों पर मतदान विवादास्पत राज्य पूजी मुद्दे पर जनमत संग्रह के रूप में हो रहे हैं।
 
आपको बता दें कि 10 मार्च को आंध्र प्रदेश में नगर निगमों और नगर पालिकाओं / नगर पंचायतों के लिए 78.71 लाख मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था।