शहीद जवनों को गार्ड आॅफ आॅनर के साथ दी गई अंतिम विदाई
नारायणपुर
नारायणपुर में मंगलवार को हुए बम ब्लास्ट में शहीद हुए जवनों को गॉर्ड आॅफ आॅनर देने के बाद उनके शवों को उनके गृह ग्राम के लिये रवाना किया गया। शहीद जवनो को कुमारपारा के रक्षित केंद्र में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई है, इस दौरान बस्तर आईजी व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ ही विधायक चंदन कश्यप भी ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
गार्ड आॅफ आॅनर दिए जाने के बाद शहीद जवानों के शवों को उनके गृहग्राम रवाना किया गया। शवों को ले जाने के दौरान आईजी व कांग्रेसध्यक्ष चीफ मरकाम ने उन्हें कंधा दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है, वहीं जवानों के साथियों ने मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही है उल्लेखनीय है कि जिले से करीब 40 किमी दूर कड़ेनार में मंगलवार को नक्सलियों ने बम विस्फोट कर जवानों से भरी बस को उड़ा दिया था। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि जवानों से भरी बस करीब 30 फीट ऊपर उछल गई और हाईटेंशन तार से टकराकर नीचे गिरी। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि 12 जवान घायल हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। जो जवान शहीद हुए उनमें प्रधान आरक्षक पवन मंडावी, ग्राम बहीगांव प्रधान आरक्षक जयलाल उईके, ग्राम कसावाही,आरक्षक सेवक सलाम, कांकेर,आरक्षक चालक करण देहारी, अंतागढ, जिला कांकेर,सहायक आरक्षक विजय पटेल, नारायणपुर शामिल हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 