शाही सवारी में भक्तों को छह रूपों में दर्शन देंगे भगवान महाकाल

उज्जैन
बाबा महाकाल की सोमवार (आज) शाही सवारी निकलेगी। इस सवारी में बाबा महाकाल अपने भक्तों को छह रूपों में दर्शन देंगे। मंदिर में पूजन के बाद शाम 4 बजे सहस्त्र बल की सलामी के बाद महाकाल की सवारी नगर भ्रमण के लिए निकलेगी।
दो लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
सावन-भाद्रपद महीने में ये बाबा महाकाल की अंतिम सवारी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सवारी में करीब दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं। भक्तों की भीड़ के अनुमान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए दूसरे जिलों से भी पुलिस बल आया है। वहीं, सवारी मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है।
छह घंटे तक नगर भ्रमण करेंगे महाकाल
मंदिर में विधिवत पूजन के बाद शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से बाबा महाकाल की शाही सवारी आरंभ होगा। इसके बाद रात 10 बजे के करीब पालकी वापस मंदिर परिसर में पहुंचेगी। शाही सवारी के मार्ग पर 10 बजे सुबह से ही वाहनों का संचालन होगा। यातायात पुलिस ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
शाही सवारी की खास बातें
7 किमी का सवारी मार्ग, 6 मुखारविंद, 11 बैंड, 64 भजन मंडली, 101 स्वागत मंच, 160 एसएफ जवान, 900 जवान, 300 होमगार्ड, 500 आधिकारी। 100 महिला पुलिस, 500 नसुस सदस्य। 50 से अधिक कैमरे से रहेगी सवारी मार्ग पर नजर।