सक्रिय 21 नक्सलियों पर एनआईए ने घोषित किया इनाम

सक्रिय 21 नक्सलियों पर एनआईए ने घोषित किया इनाम

जगदलपुर
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने  पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी की बटालियन नंबर-1 के कमांडर और हाल ही घात लगाकर नक्सलियों पर हमला करने वाले माड़वी हिड़मा सहित 21 नक्सलियों पर ईनाम घोषित किया है। इसके अलावा इन नक्सलियों पर छतीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्यों ने भी इनाम घोषित किए हैं।

एनआईए की इनामी लिस्ट में भाकपा माओवादी के महासचिव बसवराजू पर 10 लाख रुपए, नम्बाला केशव राव पर 66 लाख रुपए, बस्तर में सक्रिय मल्लूजुला वेणुगोपाल पर पहले से 1.04 करोड़ रुपए और कट्टम सुदर्शन पर 1.55 करोड़ का इनाम है, ये दोनों पोलित ब्यूरो सदस्य हैं। केशव राव पर पहले ही महाराष्ट्र, ओडिसा और छग सरकार की ओर से संयुक्त रूप से 1.85 करोड़ रुपए का इनाम घोषित है। इसके अलावा एनआईए ने नक्सल पोलित ब्यूरों के हर सदस्य पर 10-10 लाख का इनाम रखा है।