सड़क जाम कर रहे लोगों ने एम्बुलेंस और शव वाहन को दिया रास्ता
शेखपुरा
महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद को बिहार में व्यापक समर्थन मिला है. बिहार के सभी जिलों में सुबह से ही बंद और सड़क जाम की खबरें आ रही हैं. इस बीच बिहार के शेखपुरा और मोकामा में बंद समर्थकों का मानवीय चेहरा देखने को मिला जब एक एंबुलेंस को भारत बंद समर्थकों ने जाम हटाकर रास्ता दिया.
शेखपुरा के पटेल चौक पर वामपंथी संगठनों द्वारा रोड को जाम कर रखा गया था इसी वक्त अरियरी की ओर से मरीज को लेकर सदर अस्पताल आ रहे हैं एंबुलेंस को बंद समर्थकों ने जाने दिया. दूसरी तरफ खांड पर निवासी भविष्य कुमार जिनकी आकस्मिक मौत हो गई थी के शव को भी वाहन ले जा रहा था.
उस वक्त भी बंद समर्थकों का मानवीय चेहरा देखने को मिला और उसे भी रोड जाम से अलग करते हुए जाने दिया गया. तीसरी घटना भी शेखपुरा की ही है जहां करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल ले जाने के क्रम में बंद समर्थकों ने रास्ता दिया.
मोकामा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अच्छा रूप सामने आया. जाम हटवाकर एंबुलेंस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ता दिया. दरअसल पूर्व मंत्री श्याम सुंदर सिंह धीरज मोकामा के मरांची गांव में जाम पर बैठे हुए थे इसी दौरान उस रास्ते से एम्बुलेंस गुजर रहा था जिसे बंद समर्थकों ने रास्ता दिया.
bhavtarini.com@gmail.com

