सफाई कर्मचारियों ने किया जन आशीर्वाद यात्रा के बहिष्कार की घोषणा

सतना
सतना में एक ओर जहां कल मुख्यमंत्री के जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर तैयारी जोरों पर हैं तो वहीं शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.निगम कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल जारी है. निगम कर्मचारियों की हड़ताल से शहर के अधिकांश जगहों पर कूड़ों के ढेर लगे हैं और सफाई कर्मचारियों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है.उन्होंने मुख्यमंत्री के जन आशीर्वाद यात्रा के बहिष्कार तक का एेलान कर दिया है.आंदोलनरत कर्मचारी निगम कार्यालय में तंबू गाड़े बैठे हैं और उन्होंने अब अपना आंदोलन तेज कर दिया है. सतना नगर निगम में भी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिल रहा है.

दरअसल 18 और 19 जुलाई को मुख्यमंत्री का जन आशीर्वाद यात्रा का यहां आगमन है. ऐसे में सतना नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने शहर की सफाई व्यवस्था का चौपट कर रखी है.निगम निजी सफाई कर्मचारियों की मदद से सफाई करा रहा है जो नाकाफी है. निगम कर्मचारियों की मानें तो जबतक उनकी मांगें सरकार नहीं मानेगी तब तक शहर की सफाई का काम नहीं होगा. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का भी बहिष्कार किया जाएगा.मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अब निगम पशोपेश में है तो भाजपा जिला संगठन भी. भाजपा जिला अध्यक्ष की मानें तो चुनावी वर्ष है. हर कोई अपनी मांग को लेकर सरकार पर दबाव डाल रहा है.सफाई कर्मचारी भी दबाव बना रहे हैं. ऐसे में उन्हें मना लिया जाएगा और उनकी मागों को मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा.