समाजसेवी घनश्यामदास अग्रवाल का निधन

समाजसेवी घनश्यामदास अग्रवाल का निधन

रायपुर
शहर के वरिष्ठ समाज सेवी समता कालोनी निवासी घनश्यामदास अग्रवाल का सोमवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे उनका अंतिम संस्कार रायपुर में किया गया। शहर के धार्मिक सामाजिक आयोजनों में घनश्यामदास अग्रवाल हमेशा आगे रहते थे। आयोजनकर्ता चाहे जो भी हो उनसे जो भी सहयोग करने को कहता वे हमेशा उसमें नि:संकोचभाव से अपनी सेवाएं देते। वे प्रसिद्ध संत श्री शंभूशरण लाटा महाराज के परम शिष्यों में से एक थे और उनकी कथाओं के आयोजन की पूरी जवाबदारी निर्वहन करते थे।