सलमान ने अपने फैंस को सिखाया लाइफ लेसन, बताया आखिर क्यों मजबूत होनी चाहिए पीठ

सलमान ने अपने फैंस को सिखाया लाइफ लेसन, बताया आखिर क्यों मजबूत होनी चाहिए पीठ

मुंबई
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की बॉडी के हर कोई दिवाना है। सलमान को बॉलीवुड के कुछ फिट अभिनेताओं में से एक माना जाता है। हर कोई युवा चाहता है कि वह भी सलमान की तरह बॉडी बना सके। शायद इसी को लेकर सलमान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक खास वजह बता रहे हैं कि इंसान की पीठ क्यों मजबूत होनी चाहिए।

जी हां, सलमान इस वीडियो में फैंस को फिटनेस गोल्स दे रहे हैं। फिटनेस गोल के साथ अब उन्होंने एक लाइफ लेसन भी दिया है। एक वीडियो में वह जिम में वकर्आउट करते दिखाई दे रहे हैं। इस विडियो में उन्होंने लोगों को बहुत अच्छा टिप दिया है। उनका कहना है कि पीठ मजबूत होनी चाहिए क्योंकि कई लोग हैं जो आपकी पीठ पीछे बुराई करते हैं। वह सलमान अली अब्बास जफर की अगली फिल्म ‘भारत' में दिखाई देंगे। संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह में वह आलिया भट्ट के साथ भी नजर आएंगे।