सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के ट्रेलर के बाद अब बारी है इस फिल्म के टाइटल ट्रैक की। सुशांत का यह आखिरी गाना है, जिसमें उन्होंने अपने डांस को खूब जी भर कर जिया है और अपना हुनर दिखाया है। इस गाने में उनका केवल डांस ही नहीं बल्कि उनके चेहरे पर नजर आ रहे कुछ ऐसे खूबसूरत अंदाज भी हैं जिसे फैन्स अब जिंदगी भर मिस करेंगे। मुकेश छाबड़ा निर्देशित इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को फराह खान ने कोरियॉग्राफ किया था, जो कल यानी 10 जून को दोपहर 12 बजे रिलीज होने जा रही है। सुशांत की इस फिल्म के टाइटल ट्रैक की टीजर रिलीज़ किया गया है।
इस टीज़र में सुशांत का केवल तीन लुक नजर आ रहा है और वह इतना जबरदस्त है कि उनकी इन अदाओं में खुद को कैद महसूस करने लगेंगे। मजेदार यह है कि इस गाने को एक शॉट में शूट कर लिया गया था, जैसा कि फराह चाहती थीं और उन्हें सुशांत के टैलंट पर पूरा यकीन भी था। सुशांत की इसी फिल्म से संजना सांघी ने बॉलिवुड में कदम रखा है।
फराह खान ने कहा, 'यह गाना मेरे लिए इसलिए खास है क्योंकि यह पहला मौका था जब मैंने सुशांत को कोरियोग्राफ किया। हम लंबे समय से दोस्त तो थे लेकिन कभी भी एकसाथ काम नहीं किया। मैंने मुकेश से यह वादा भी किया था कि जब वह अपने डायरेक्शन की शुरुआत करेंगे तो मैं उनकी फिल्म में एक गाना जरूर करूंगी।'
bhavtarini.com@gmail.com 