सोनी राजदान ने कहा कि देशभक्ति के नाम पर सिलेब्रिटीज को ट्रोल किया जाना ठीक नहीं....

सोनी राजदान ने कहा कि देशभक्ति के नाम पर सिलेब्रिटीज को ट्रोल किया जाना ठीक नहीं....

फिल्‍म निर्देशक महेश भट्ट की पत्‍नी और ऐक्‍ट्रेस-डायरेक्‍टर सोनी राजदान ने हाल ही में सिलेब्रिटीज को ट्रोल किए जाने के मामले पर अपनी राय व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने कहा कि किसी भी देशभक्ति के मामले में अक्‍सर लोग अपना नैतिक दायित्‍व भूलकर फिल्‍मी सितारों को ट्रोल करने लगते हैं। वह यह भूल जाते हैं कि ऐसे वक्‍त में किस तरह का व्‍यवहार करना चाहिए। बस कलाकारों में खामियां ढूढ़कर ट्रोलिंग शुरू कर देते हैं। उन्‍होंने कहा देश को बेहतर बनाने की जिम्‍मेदारी केवल सिलेब्रिटीज की ही नहीं होती बल्कि यह तो देश के प्र‍त्‍येक नागरिक का दायित्‍व है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐक्‍ट्रेस सोनी राजदान हाल ही में अपनी फिल्‍म 'No Fathers in Kashmir' के ट्रेलर लॉन्‍च के प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में लोगों से मुखातिब थीं। इस दौरान उन्‍होंने कलाकारों को ट्रोल किए जाने के मामले पर खुलकर बात की।

उन्‍होंने कहा कि अक्‍सर यह देखने में आता है कि अगर किसी ऐक्‍टर या ऐक्‍ट्रेस ने किसी मामले पर कुछ नहीं कहा तो लोग उसे ट्रोल करने लगते हैं। उन्‍हें देश विरोधी बुलाने लगते हैं। कहा कि क्‍या यह जरूरी है कि किसी मामले पर राय रखी ही जाए। क्‍या देश को बेहतर बनाना केवल सिलेब्रिटीज की जिम्‍मेदारी है। देश के नागरिकों का भी तो यह दायित्‍व ब‍नता है।