सौ साल से भी ज्यादा पुराने इस थाने पर है शंकर भगवान की कृपा, थानेदार की कुर्सी पर बैठ जाते हैं जहरीले सांप !
सागर
सागर जिले के लोगों का मानना है कि यहां के एक थाने पर शंकर भगवान प्रसन्न हैं और अंग्रजों के जमाने के इस थाने (police station) को भोलेनाथ इस जगह से हटने नहीं देते. लोगों का यह भी कहना है कि गांव और कस्बे से मीलों दूर जंगल में बने इस थाने को जब- जब किसी पुलिस अफसर ने कस्बे या गांव में शिफ्ट करने की सोची उसके बाद या तो वह अधिकारी बीमार पड़ गया या फिर उसका तबादला ( transfer) हो गया. हैरानी की बात यह है कि इस थाने में भयंकर जहरीले सांप (poisonous snakes) घूमते हैं जो कभी थानेदार की कुर्सी पर जाकर बैठ जाते हैं तो कभी हवलदार की कुर्सी पर डेरा डाल लेते हैं. कहा यह भी जाता है कि यहां जहरीले सांप घूमते हैं लेकिन वे किसी को काटते नहीं हैं.
यह मध्यप्रदेश के सागर जिले का सानौधा थाना है जो सानौधा कस्बे से चार किलोमीटर की दूरी पर है. 1904 में अंग्रजों के जमाने में बना का यह थाना जर्जर हालत में है. इस परिसर से कुछ दूरी पर बेबस नदी बहती है. साथ ही थाने के सामने भोलेनाथ का एक प्राचीन मन्दिर है. जिले के तामाम बड़े अफसर और खुद थानेदार चंद्रशेखर यही कहते हैं कि थाने पर शंकरजी की कृपा बरसती है. इस थाने के प्रभारी भी यह बात कबूलते हैं कि थाना यहां से कहीं और नहीं जा सकता क्योंकि जिसने ऐसा किया उसका तबादला हो गया है. असल में अंग्रेजों के शासन के वक्त सनोधा के आसपास जंगल था . उस जमाने में यहां डाकू और लुटेरे सक्रिय थे. इस वजह से अंग्रेजो ने यहां थाना बनवाया था.
स्थानीय जनता कहती है कि इस थाने को अब महादेव चलाते हैं. खुद पुलिस कप्तान इस बात को स्वीकार करते हैं कि एक किंवदंती है जिससे थाना आबादी वाले क्षेत्र में नहीं जाता, यह यही रहेगा. एसपी अमित सांघी कहते हैं कि हमने इसी थाने के पास नई बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव भेजा है अब इसके पास ही नया थाना बनेगा.
bhavtarini.com@gmail.com 