स्वच्छता अभियान में शामिल सांसद प्रज्ञा अनोखी सजा

स्वच्छता अभियान में शामिल  सांसद प्रज्ञा अनोखी सजा

भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के खिलाफ बयान देने वाली भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भाजपा ने अनोखी सजा दी है। वे अब झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगी। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय संगठन ने प्रज्ञा से कहा है कि वे भोपाल संसदीय क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर यह संदेश दें कि वे इस अभियान के खिलाफ नहीं हैं।

26 को प्रज्ञा दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगी। 30 या 31 जुलाई को राजधानी के कोलार और बैरसिया में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर झाड़ू लगाएंगी। इसके लिए कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

यह दिया था बयान

21 जुलाई को सीहोर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक में प्रज्ञा ने कहा था कि वे नाली और शौचालय की सफाई करने के लिए सांसद नहीं बनीं हैं। वे जिस काम के लिए सांसद बनी हैं, उसे ईमानदारी से कर रही हैं। इस बयान के बाद भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्ली कार्यालय में बुलाकर फटकार लगाई थी।