स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की जेलों में बंद 186 कैदियों को मिली आजादी

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की जेलों में बंद 186 कैदियों को मिली आजादी

इंदौर
स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की विभिन्न जेलों में आजीवन सजा काट रहे 186 कैदियों को रिहा किया गया। रिहा होने वाले कैदियों में इंदौर की जेल में सजा काट रहे 28 कैदी भी शामिल।

उल्लेखनीय है कि जेल मुख्यालय ने 15 अगस्त पर रिहा होने वाले कैदियों की सूची जारी की थी। आजीवन कारावास की सजा काट रहे 186 कैदियों की सजा माफ कर उन्हें रिहा किया गया। इंदौर सेंट्रल जेल अधीक्षक संतोष सिंह के अनुसार सेंट्रल और जिला जेल से सजा माफी के मापदंड पूरा करने वाले कैदियों की सूची जेल मुख्यालय को भेजी गई थी जहां से 28 कैदियों को आजाद करने के आदेश प्राप्त हुए।

जेल से रिहा होने के बाद कैदी अपना जीवन कैसे जीएं इसके लिए जेल में विशेष कैंप भी लगाया गया है। जेल विभाग के अनुसार आजाद होने वाले 186 कैदियों में 4 महिला कैदी भी शामिल हैं जो ग्वालियर, भिंड और गुना क्षेत्र की हैं।