हमें Make in India के साथ-साथ Make for World के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है: PM

हमें Make in India के साथ-साथ Make for World के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है: PM

 नई दिल्ली 

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा कि देश को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पाने के लिए ‘लोकल के लिए मुखर’ (vocal for local) होना होगा। साथ ही मेक इन इंडिया की जगह मेक इन वर्ल्ड के मंत्र पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत की मानसिकता 'लोकल के लिए मुखर' होनी चाहिए। हमें अपने स्थानीय उत्पादों की सराहना करनी चाहिए, यदि हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमारे उत्पादों को बेहतर करने का अवसर नहीं मिलेगा और उन्हें प्रोत्साहन नहीं मिलेगा। प्रतिष्ठित लाल किले से उनका लगातार सातवाम स्वतंत्रता दिवस भाषण। पीएम ने कहा कि आज कई बड़ी कंपनियां भारत की ओर रुख कर रही हैं। हमें मेक इन इंडिया के साथ ही मेक फॉर द वर्ल्ड के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है।

उन्होंने यह भी कहा कि देश की प्रगति पिछले छह वर्षों में सभी क्षेत्रों में देखी गई है। हर घर को बिजली, रसोई गैस, गरीबों के लिए बैंक खाते बनाने या सभी घरों में शौचालय बनाने की दिशा में भारत ने प्रगति की है। प्रधान मंत्री ने यह भी कहा कि ‘मेक इन इंडिया की तरह मेक इन वर्ल्ड’ भी एक महत्वपूर्ण नारा होना चाहिए।