हरियाली तीज के लिए एकदम परफेक्ट हैं काजोल के ये लुक्स, लें टिप्स

ऐक्ट्रेस काजोल वैसे तो कम ही पब्लिक में नजर आती हैं, लेकिन जब आती हैं तो अपनी फैशन चॉइसेज़ को लेकर सुर्खियां बटोर ही लेती हैं। काजोल न सिर्फ एक अच्छी अदाकारा हैं, बल्कि उनका फैशनेबल अंदाज भी गजब का है।
फैशनिस्ता बन उभरीं काजोल
अगर यह कहा जाए कि बीते कुछ वक्त में काजोल एक फैशनिस्ता के तौर पर उभरी हैं तो गलत नहीं होगा। काजोल एक बाद एक कई स्टनिंग लुक में नजर आ चुकी हैं।
पिंक फ्लोरल सलवार कुर्ते में काजोल
हाल ही में काजोल पिंक कलर के फ्लोरल सलवार कुर्ते में नजर आयीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थी।
येलो मोजरी के साथ चंकी ईयररिंग्स
काजोल ने द रॉ मैंगो की 'बाग' पैंट और 'जैनाब' की पिंक कलर का कॉटन सिल्क कुर्ता पहना था। इसके साथ उन्होंने फिजी गॉबलेट की येलो कलर की मोजरी और मिनरली स्टोर के चंकी ईयररिंग्स पहने थे।
हरियाली तीज के लिए काजोल के परफेक्ट लुक्स
काजोल का यह ट्रडिशनल अवतार बेहद खूबसूरत लग रहा था। वैसे इससे पहले भी वह कई बार ट्रडिशनल लुक में छा चुकी हैं। उनके ये लुक्स आप हरियाली तीज के लिए भी अपना सकती हैं।