हाजीपुर पुलिस लाइन में बार बालाओं के डांस पर एक्शन, 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 

हाजीपुर पुलिस लाइन में बार बालाओं के डांस पर एक्शन, 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 

 हाजीपुर  

बिहार की हाजीपुर पुलिस लाइन में बार बालाओं के डांस को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी के आदेश पर सदर थाने में 12 पुलिसवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस लाइन के मेजर के बयान के आधार पर यह एफआईआर दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के मौके पर हाजीपुर पुलिस लाइन में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भोजपुरी गानों पर बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। उधर, पंडाल में पुलिसवाले आधी रात तक बार बालाओं के साथ झूमते रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों की भी मौजूदगी रही। सूचना पर पहुंचे हाजीपुर के एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। शुरुआती जांच के बाद एक दर्जन पुलिसकर्मियों के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।