हिना खान ने बर्थडे पर अपने परिवार और फ्रेंड्स को दी पार्टी

हिना खान ने बर्थडे पर अपने परिवार और फ्रेंड्स को दी पार्टी

इंडियन टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हिना खान आज (02 अक्टूबर) को अपनी बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। टीवी की सबसे फेमस और पॉप्युलर बहू रही हिना खान जन्मदिन के मौके पर अपने परिवार और फ्रेंड्स के लिए एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया था। हिना की बर्थडे पार्टी की कई फोटोज औऱ विडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज और विडियोज में हिना खान के साथ उनके फ्रेंड्स और परिवार के लोग मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विडियो में हिना को अपने पूर्व को- स्टार्स कांची सिंह, अरिया अग्रवाल, पार्थ समथान और अन्य के साथ जमकर मस्ती करते देखा जा सकता है। इस मौके पर हिना ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। केक को काटते वक्त काफी खुश नजर आ रही हैं और उनकी मां उनके ठीक पीछे खड़ी दिख रही हैं। हिना अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस भी किया।

दोस्तों ने जो सेल्फी और विडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, उनमें भी हिना काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। 'कसौटी ज़िंदगी के 2' की ऐक्ट्रेस हिना को जन्मदिन से पहले ही उनके करीबी लोगों और दोस्तों ने गिफ्ट और केक भेजना शुरू कर दिया था। यहां तक कि हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी ने खुद केक बेक किया और 7 दिन पहले ही उन्हें गुलदस्ते भेजना शुरू कर दिया था।