हेलमेट नहीं पहनने की वजह से तापसी पन्नू कटा चालान
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी अलहदा फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वह अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा 'रश्मि रॉकेट' की तैयारी कर रही है। तापसी ने न सिर्फ इसके लिए वजन घटाया है, बल्कि रोल में फिट आने के लिए कमरतोड़ मेहनता भी कर रही हैं। तापसी ने इस बीच बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जो फिल्म की शूटिंग की है। इसमें वह बाइक चला रही हैं, वो भी बिना हेलमेट के। खास बात यह है कि इसके लिए उनका चालान भी कटा है।
तापसी ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'बिना हेलमेट चालान कटने से ठीक पहले।' तापसी ने यह भी बताया है कि उन्हें बाइक्स से बेहद लगाव है।
बता दें कि तापसी ने हाल ही अपनी फिल्म 'हसीन दिलरुबा' की शूटिंग खत्म की है। जबकि अब वह 'रश्मि रॉकेट' में एक एथलीट के किरदार में नजर आएंगी। तापसी इसके लिए ट्रेनिंग भी ले रही हैं। तापसी ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
इसके अलावा तापसी आगे 'शाबाश मिठ्ठू' फिल्म में भी नजर आएंगी। इसमें वह इंडियन वुमन क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज का किरदार निभाएंगी।
bhavtarini.com@gmail.com 