अचानक 'कसौटी...' के सेट पर पहुंची हिना खान, को-स्टार्स संग यूं की मस्ती

अचानक 'कसौटी...' के सेट पर पहुंची हिना खान, को-स्टार्स संग यूं की मस्ती

मुंबई
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने शो 'कसौटी जिंदगी के 2' में कोमोलिका का रोल निभाया था। अब शो में उनके किरदार को खत्म कर दिया गया है। लेकिन शो से जाने के बाद हिना खान कसौटी जिंदगी 2 के को-एक्टर्स को काफी मिस कर रही हैं। अब हाल ही में हिना 'कसौटी जिंदगी के 2' के सेट पर पहुंची।

यहां पहुंचे उन्होंने अपने पुराने को-स्‍टार्स के साथ ढेर सारी मस्‍ती करते हुए तस्‍वीरें खिंचवाई। सोशल मीडिया पर हिना के को-एक्टर्स संग मुलाकात के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हैं। इनमें हिना खान की प्रेरणा (एरिका फर्नांडिस) और अनुराग बासु (पार्थ समथान) संग बॉन्डिंग साथ देखने को मिलती है।

हिना ने सीरियल के सेट पर एरिका फर्नांडीज, पार्थ, साहिल आनंद, शो के निर्देशक मुजम्मिल देसाई, शुभावी चौकसे और पूजा बनर्जी आदि से मुलाकात की।

सभी कलाकारों की इन तस्‍वीरों को पूजा बनर्जी उर्फ निवेदिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जिसमें सभी कलाकार शॉट्स के बीच मस्ती करते हुए देखे जा सकते थे।

वहीं हिना ने शो के सेट से तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए, जिनमें लीड एक्‍ट्रेस एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान पोज देते हुए दिखाई दे रहे है।