अफगानिस्तान टीम के सदस्यों के साथ रेस्तरां में झड़प

अफगानिस्तान टीम के सदस्यों के साथ रेस्तरां में झड़प

मैनचेस्टर
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के सदस्यों के साथ सोमवार को मैनचेस्टर के एक रेस्तरां में हुए विवाद के बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। यह घटना मैनचेस्टर में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान के विश्व कप मैच से पहले रात को घटी। बीबीसी के अनुसार, रेस्तरां में एक व्यक्ति टीम का वीडियो बना रहा था जिसका एक खिलाड़ी ने विरोध किया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि रात को 11.15 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में कोई चोटिल नहीं हुआ और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पूछताछ जारी है।