अब एमपी के इस नेता ने छोड़ी BJP, थामा कांग्रेस का हाथ

अब एमपी के इस नेता ने छोड़ी BJP, थामा कांग्रेस का हाथ

उज्जैन
 जिला पंचायत चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।  प्रताप सिंह आर्य महिदपुर से जिला पंचायत सदस्य है।बताते चले कि 23 जनवरी को प्रदेश में जिलापंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव होना है।

दरअसल, भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है जिससे 23 जनवरी को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ सकता है।अब भाजपा समर्थित जिला पंचायत के एक सदस्य प्रताप सिंह आर्य के कांग्रेस में शामिल हो जाने से जिला पंचायत में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या ज्यादा हो जाएगी। 18 जनवरी को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस समर्थित सदस्य के चुने जाने की पूरी पूरी संभावना है। 

बताते चले कि जिला पंचायत मे 21 सदस्य रहते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष महेश परमार तराना से विधायक चुने गए इसलिए उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। जबकि उपाध्यक्ष भरत पोरवाल को अयोग्य ठहराया गया था। वर्तमान समय में भाजपा समर्थित 10 एवं कांग्रेस समर्थित 9 सदस्य है।

बता दे कि इसके पहले विधानसभा चुनाव के समय सैकड़ों भाजपा नेताओं ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था।इसमें भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल थे।अब लोकसभा और जिला पंचायत चुनाव से पहले फिर इस्तीफो का दौर शुरु हो गया है।