आबकारी व पुलिस विभाग ने अबैध मदिरा बनाने बाले ठिकानों पर मारा छापा की कारवाही
छतरपुर
शीलेंद्रसिंह के आदेशानुसार आबकारी एवं पुलिस की टीम गठित कर अवैध मदिरा के ठिकानों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है, उक्त निर्देशों के अनुक्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्री रविंद्र मानिकपुरी के मार्गदर्शन में आज आबकारी दल एवं गरौली, हरपालपुर थाना पुलिस द्वारा संयुक्त टीम बनाकर आज दिनांक 16.01.21 को इमलिया ग्राम में अवैध शराब निर्माण की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की गई उक्त कार्रवाई में अवैध शराब निर्माण की भट्टियों को नष्ट किया गया 5000 किलोग्राम महुआ लहान , 25लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 5 लीटर देसी सादा मदिरा एवं मदिरा निर्माण की सामग्री को जप्त किया गया, जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग ₹270000 है। उक्त कार्रवाई में आबकारी व्रत नौगांव प्रभारी श्री राजेन्द्र बिलवार बिजावर प्रभारी श्री जितेंद्र शर्मा आबकारी मुख्य आरक्षक श्री प्रवीण शुक्ला, राम नरेश चौधरी आबकारी आरक्षक श्री अजय शरणागत एवं अनिल विश्वकर्मा श्रीमती किरण श्रीवास्तव एवं गरौली एवं हरपालपुर थाना पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
bhavtarini.com@gmail.com 
