‘ओ साकी साकी’ के नए वर्जन से खुश नहीं हैं Koena Mitra, ट्वीट कर कही ये चौंकाने वाली बात
नई दिल्ली
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म (John Abraham) की फिल्म बाटला हाउस (Batla House Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर हिट भी हुआ है। और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। लेकिन फिल्म के एक गाने को लेकर कोएना मित्रा ने आपत्ति जताई है। दरअसल, फिल्म में मुसाफिर फिल्म के गाने ओ साकी साकी (O Saki Saki Song) को रीक्रिएट किया गया है।
अगर ओरिजिनल सॉन्ग की बात करें तो इसमें कोएना मित्रा (Koena Mitra) नजर आईं थीं। रीक्रिएट हुए गाने में नोरा फतेही नजर आ रही हैं। हालांकि नोरा के डांस परफॉर्मेंस से कोएना निराश नहीं हैं लेकिन अपने गाने के नए वर्जन को लेकर कोएना निराश हैं। कोएना ने अपनी आपत्ति ट्विटर पर जताई है।
My song from Musafir #Saaki Saaki" has been recreated.
— Koena Mitra (@koenamitra) July 13, 2019
Sunidhi, Suhwinder, Vishal, Shekhar combination was outstanding. Didn't like the new version, it's a mess! This song had crashed many blockbusters! Why batlahouse, why?
P. S: Nora is a stunner. Hope she saves our pride.
कोएना ने लिखा है कि मेरा गाना फिल्म मुसाफिर साकी साकी को रीक्रिएट किया गया है। सुनीधी, सुखविंदर, विशाल-शेखर, आप सभी ने बेहद अच्छा काम किया है। लेकिन मुझे इसका नया वर्जन पसंद नहीं आया, ये बेहद खराब है। इस गाने ने कई ब्लॉकबस्टर को मात दी है। क्यों बाटला हाउस क्यों? नोट- नोरा आप शानदार हैं। उम्मीद है कि वो हमारा गौरव बचा लेंगी।
बताते चलें कि ओ साकी साकी गाने का टीजर 12 जुलाई को लॉन्च किया गया था। कल यानी 15 जुलाई को ये गाना रिलीज किया जाएगा।
bhavtarini.com@gmail.com 