किसानों को 72 हजार करोड़ रुपए दिए हैं, वर्चुअल रैली में बोले अमित शाह

किसानों को 72 हजार करोड़ रुपए दिए हैं, वर्चुअल रैली में बोले अमित शाह

नई दिल्ली
केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह बिहार के लिए पहली वर्चुअल रैली 'बिहार जनसंवाद' को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने भाषण की शुरुआत करते हुए कोरोना जंग में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और कोरोना वॉरियर्स को सलाम किया। 

अमित शाह ने कहा- बिहार की भूमि से सबसे पहले दुनिया को लोकतंत्र का अनुभव हुआ। महान मगध साम्राज्य की नींव डाली गई। जिसने अफगानिस्तान से लंका तक अखंड भारत के सपने को साकार किया। बुध और महावीर, चंद्रगुप्त और चाणक्य की इस भूमि ने इस भारत का नेतृत्व किया है। जब कभी भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों से खिलावड़ हुआ, बिहार से ही बिगुल फूंका गया। जब इंदिरा गांधी ने आपातकाल से लोकतंत्र का गला घोंटा तो बिहार ने ही जेपी के नेतृत्व में आंदोलन करके लोकतंत्र को बहाल किया। जॉर्ज साहब और राममनोहर लोहिया जी की भी यही कर्मभूमि है। बिहार ने  भ्रष्टाचार, परिवारवाद के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ी और सामाजिक न्याय के झंडे को बुलंद किया। 

अभी कुछ लोगों ने थाली बजाकर रैली का स्वागत किया। मुझे अच्छा लगा देर सवेर उन्होंने मोदी जी की अपील को माना और कोरोना के खिलाफ थाली बजाकर जंग में जुड़ गए। कुछ लोगों ने इसे बिहार की चुनावी सभा कहा। मैं सभी सबसे कहना चहता हूं कि इसका चुनाव से संबंध नहीं है। बीजेपी जनसंवाद में विश्वास रखती है। 

अमित शाह ने कहा- आजादी के बाद सरकारों ने पूर्वी भारत से मुंह मोड़ लिया। इसलिए पूर्वी भारत पिछड़ गया है। मोदी जी ने छह साल में करोड़ों गरीबों के जीवन में प्रयास लाने का प्रयास किया। इसका सबसे ज्यादा फायदा बिहार, बंगाल, उड़ीसा और उत्तर पूर्व के लोगों को हुआ है। जब मोदी जी ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के लिए काम करेगी तब कुछ लोगों ने कहा कि इंदिरा जी भी गरीबी हटाने की बात करती थी। इंदिरा चली गईं, गरीबी वहीं रह गई। उन्हें मालूम नहीं था यह मोदी जी हैं , जो बलोते हैं वह करते हैं।

अमित शाह ने कहा- पीएम मोदी की सरकार ने 50 करोड़ लोगों को आय़ुष्मान योजना भारत के तहत मुफ्त बीमा दिया। एक करोड़ लोग मुफ्त में अपना इलाज करा चुके हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर मिला। हर दिन उनके शरीर में 400 सिगरेट के बराबर धुआं जाता था और बीमारी का शिकार होती थीं। 2.5 करोड़ लोगों को सौभाग्य योजना के तहत बिजली पहुंचाया गया। आजादी के 70 साल बाद भी 20 हजार लोगों के घर में अंधेरा था। लालटेन जलानी पड़ती थी। लालटेन का जमाना चला गया यह एलईडी का जमाना है।

अमित शाह ने कहा कि एक जमाना था कि हमारी सरहदों में कोई घुस जाता था। सीमा से छेड़खानी करता था। जवानों के सिर काट लेते थे और दिल्ली में उफ्फ तक नहीं होती थी। हमारे समय में उड़ी हुआ, पुलवामा हुआ। मोदी की सरकार थी, कुछ ही दिनों में सर्जिकल स्ट्राइक और एयरएस्ट्राइक करके घर में घुसकर मारा। दुनिया ने माना कि अमेरिका और इजराइल के बाद कोई देश अपनी सीमा की रक्षा को सक्षम है तो वह भारत है। पीएम मोदी ने देश की सीमा को सुरक्षित किया। कई ऐसे काम किए जिससे दुनिया में सम्मान मिला।

अमित शाह ने कहा कि कई ऐसे मसले थे जिनको 70 साल से कोई छूने की हिम्मत नहीं करता था। पीएम मोदी ने 5 अगस्त को 370 खत्म करके कश्मीर को हमेशा के लिए भारत से जोड़ने का काम किया। भारत का बच्चा-बच्चा इस बात पर गर्व कर रहा है कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है, यह सिर्फ नारा नहीं था। 

ट्रिपल तलाक की वजह से करोड़ों महिलाएं बहनों को अधिकार नहीं मिलता था। वोट बैंक की लालच की वजह से कोई ट्रिपल तलाक को हटाता नहीं था। 2019 की सरकार आते ही मोदी जी ने ट्रिपल तलाक को तलाक देकर करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को सम्मान का जीवन दिया। 

शाह ने कहा कि  दुनिया के करोड़ों लोग चाहते थे कि जहां प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ वहां उनका भव्य मंदिर बने। 150 से मसला लटका हुआ था। सरकारों की मंसा ही नहीं थी। मोदी सरकार आई, सरकार ने सटीक पक्ष रखा और फैसला आ गया और रामंदिर मंदिर का रास्ता साफ हुआ। मोदी जी ने पिछले सत्र में ट्रस्ट बनाकर मंदिर निर्माण का रास्ता साफ किया।

अमित शाह ने कहा- जब से विभाजन हुआ, कई लोगों ने अपना जीवन बचाने को यहां शऱण लिया। लेकिन उन लोगों के साथ यहां भी अन्याय हुआ। संशोधित नागरिकता कानून लेकर आए मोदी जी और उन्हें सम्मान के साथ नागरिकता दी।

पीएम मोदी ने जल जीवन मिशन शुरू किया है। 25 करोड़ लोगों के घर में पाइप से शुद्ध पानी पहुंचाने की योजना शुरू की है। इस पर करोड़ों रुपए खर्च होंगे। पानी शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पानी अशुद्ध है तो शरीर स्वस्थ नहीं हो सकता है। मैं गुजरात से आता हूं वहां कई जगह 12 सौ फीट नीचे पानी चला गया है।

अमित शाह ने कहा- कांग्रेस के नेता चुनाव में बहुत जोर से बोलते थे। उन्हें किसी एनजीओ ने कहा है कि जोर से बोलने से वोट मिलता है। वह कहते थे कि किसानों का कर्ज माफ करो। मैं उनसे कहता था कि 10 साल उनकी सरकार रही 3 करोड़ किसानों को उन्होंने 60 हजार करोड़ रुपए माफ किया। उनके दावे को सच मान लेते हैं। मोदी जी ने किसान सम्मान निधि से 9 करोड़ किसानों को 72 हजार करोड़ रुपया खाते में डाला। हम हर साल 9 करोड़ किसानों को 6 हजार रुपए देने वाले हैं।