कुछ देशों के झंडे में चांद और कुछ देशों का झंडा चांद पर
नई दिल्ली
चंद्रयान 2 मिशन की लॉन्चिंग पर देश की तमाम दिग्गज हस्तियों ने इसरो को बधाई दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे देश के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण बताया है। उनके अलावा राजनीति, फिल्म और खेल से जुड़ी तमाम हस्तियों ने अपनी खुशी जाहिर की है। हालांकि क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अलग ही अंदाज में इसे लेकर ट्विटर पर संदेश लिखा है।
हरभजन ने कई देशों के झंडे साझा करते हुए चुटीले अंदाज में लिखा, 'कई देशों के झंडे में चांद है, जबकि कुछ देशों के झंडे चांद पर हैं।' हरभजन ने अपने ट्वीट में जिन देशों के झंडे शेयर किए हैं, उनमें पाकिस्तान का ध्वज भी है। इसके अलावा तुर्की, लीबिया, ट्यूनीशिया, अजरबैजान, अल्जीरिया, मलयेशिया, मालदीव और मॉरिटानिया शामिल हैं।
इसके साथ ही उन्होंने भारत को अमेरिका, चीन और रूस के क्लब में शामिल करते हुए चारों देशों के राष्ट्रीय ध्वज भी शेयर किए हैं। #Chandrayaan2theMoon के साथ किए गए हरभजन के ट्वीट को अब तक सैकड़ों लोग रीट्वीट कर चुके हैं।
bhavtarini.com@gmail.com
