कोरोना: टेस्टिंग बढ़ी तो संक्रमितों में इजाफा, 25 हजार में 788 पॉजिटिव मिले, 15 की मौत
भोपाल
कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है। लेकिन घटते संक्रमण के पीछे की वजह अब कम टेस्ट होना और सेंपल लेने व लैब तक पंहुचाने में लापरवाही भी बड़ी वजह है। बीते सात दिनों के आंकड़ों को देखें तो 1 लाख 96 हजार सेंपल की जांच हुई है। बीते तीन दिनों सेंपल टेस्टिंग कम हो रही है। बीते 24 घंटों में जांचे गए 25987 सेंपल में 3 फीसदी(788)पॉजिटिव मिले और 15 मरीजों की मौतें हुर्इं।
प्रदेश भर में बीते सात दिनों में जांचे गए 1,96,206 सेंपल में तीन फीसदी यानि 5975संक्रमित मिले। और 1526 सेंपल रिजेक्ट हुए हैं। सही प्रकार से सेंपल न लेने और पैकिंग से लेकर लैब तक ट्रांसपोर्टेशन में चूक की वजह से से रिजेक्ट हो रहे हैं।
बीते 24 घंटों में बैतूल, जबलपुर, राजगढ़ में दो-दो मरीजों की मौतें हुर्इं। जबकि भोपाल,दमोह,धार, ग्वालियर, होशंगाबाद, खरगोन , मंदसौर और रतलाम में एक-एक कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि प्रदेश के सबसे संक्रमित शहर इंदौर में लगातार दूसरे दिन भी मौत का कोई मामला सामने नहीं आया।
bhavtarini.com@gmail.com 
