घर पर करें टमाटर फेशियल, चेहरे पर दिखेगा इंस्टंट ग्लो

घर पर करें टमाटर फेशियल, चेहरे पर दिखेगा इंस्टंट ग्लो

 

हेल्थ के साथ ही टमाटर स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए आप चाहें, तो टमाटर को फूड के अलावा अपने चेहरे पर भी प्रयोग कर सकती हैं। यह आपको कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से निजात दिलाएगा। दरअसल, टमाटर में लाइकोपीन की क्वांटिटी काफी तादाद में होती है। लाइकोपीन के अलावा इसमें बहुत से ऐंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा पर फ्री रेडिकल्स के इफेक्ट्स को कम करने में मदद करते हैं। यही नहीं, अगर आप टमैटो फेशियल करती हैं, तो आप कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से बची रहेंगी...

क्लींजिंग
किसी भी तरह के फेशल को शुरू करने से पहले त्वचा की सफाई बेहद जरूरी है। टमैटो फेशल इसलिए फायदेमंद है क्योंकि इसमें नैचरल क्लींजिंग गुण पाए जाते हैं। चेहरे को क्लीन करने के लिए आधे टमाटर में चीनी मिलाकर 5 मिनट तक चेहरे पर मलें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा थोकर हल्के हाथ से पोंछ लें। इसके अलावा भी कई तरीकों से क्लींजिंग की जा सकती है।

टमाटर और दूध
टमाटर के रस और दूध को मिलाकर चेहरे पर एक से दो मिनट तक मालिश करें। अब नॉर्मल पानी से मुंह धो लें। टमाटर जहां चेहरा क्लीन करता है वहीं दूध मॉइश्चराइजिंग के काम आता है।

स्क्रबिंग
क्लीजिंग के बाद सबसे महत्वपूर्ण स्टेप आता है स्क्रबिंग। यह आपके चेहरे को डीप क्लीन करने का काम करती है। चेहरे पर जमी ऊपरी गंदगी तो रोजाना साफ हो जाती है लेकिन पलूशन के कारण स्किन के भीतर गई गंदगी को साफ करना बेहद जरूरी है। लेकिन ध्यान रहे कि त्वचा हमेशा दो प्रकार की होती है ड्राई स्किन और ऑइली स्किन। अब अगर त्वचा अलग-अलग प्रकार की है तो इसकी स्क्रबिंग के तरीके भी अलग-अलग होने चाहिए।

डेड स्किन निकाले
इसके लिए आप टमाटर के गूदे को निकालकर उसमें चीनी मिक्स करके चेहरे पर दो से तीन मिनट तक रगड़ें। आप चाहें तो चीनी की जगह ओटमील का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से चेहरे की सारी डेड स्किन रिमूव हो जाएगी। उसके बाद आप साफ पानी से मुंह धो लें।