चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने पर कांग्रेस स्वीकार करती है EVM का नतीजा: पीएम मोदी
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पुडुचेरी और तमिलनाडु में बीजेपी कार्यकर्ताओं से बात की। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हर चुनाव से पहले कांग्रेस ईवीएम का मुद्दा उठाती है।
पीएम ने कहा कि इसे लेकर वह सिर्फ संदेह का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन अगर कांग्रेस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करती है तो वो ईवीएम का नतीजा अपना लेती है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के आलोकतांत्रिक व्यवहार का सही जवाब लोकतंत्र को मजबूत करना है। लोकतंत्र के लिए सूचना और जागरूकता महत्वपूर्ण है। हमें कांग्रेस और इसके खतरनाक खेलों के बारे में लोगों को सूचित करना चाहिए।
bhavtarini.com@gmail.com 
