‘तमाशा’ बंद कर सीलिंग मुद्दे पर अध्यादेश लाए भाजपा: केजरीवाल

‘तमाशा’ बंद कर सीलिंग मुद्दे पर अध्यादेश लाए भाजपा: केजरीवाल

नई दिल्ली 
राजधानी में सीलिंग मुद्दे को लेकर एक बार फिर राजनीतिक गरमा गई है। मुख्यमंत्री अरविंद  केजरीवाल ने वीरवार को कहा कि सीलिंग के मुद्दे पर भाजपा को अपना ‘‘तमाशा’’ बंद करना चाहिए और यथास्थिति बनाए रखने तथा लाखों लोगों को राहत प्रदान करने के लिए तत्काल अध्यादेश लाना चाहिए। 
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि भाजपा को सीलिंग के मुद्दे पर तमाशा बंद करना चाहिए और यथास्थिति बनाए रखने तथा लाखों लोगों को राहत प्रदान करने के लिए तत्काल अध्यादेश लाना चाहिए।  
मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी, गत सितंबर में परिसरों पर लगाई गई नगर निकाय की सील को तोडऩे के मामले में भाजपा सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय द्वारा अवमानना कार्यवाही बंद किए जाने के बाद आई। शीर्ष अदालत ने हालांकि अदालत के आदेश पर बनी समिति पर गलत आरोप लगाने को लेकर दिल्ली भाजपा प्रमुख की निन्दा की और कहा कि इससे पता चलता है कि वह कितना नीचे गिर सकते हैं।