धरती पर घटी पांच अजीबोगरीब घटनाएं, जिनका जवाब आज तक नहीं दे पाया कोई
कभी-कभी धरती पर ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनपर विश्वास करना बेहद ही मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उस घटना के बारे में हमने कभी सोचा ही नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी यकीन नहीं करेंगे।
अमेरिका के अलास्का के रहने वाले जेसन पैजेट नाम के शख्स के साथ साल 2002 में एक ऐसी घटना घटी थी, जिसने उन्हें रातों-रात गणित का विद्वान बना दिया था। दरअसल, जेसन को गणित में बिल्कुल भी रूचि नहीं थी और ना ही उन्हें इस विषय के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी थी, लेकिन एक दिन सड़क पर एक लुटेरे ने उन्हें ऐसा घूंसा मारा कि उसके बाद वो 'मैथेमेटिकल जीनियस' बन गए।
24 वर्षीय एक शख्स, जिसका नाम पूरी तरह से गुप्त रखा गया है, उसने दावा किया था कि वह जो कुछ भी करता था, उसको हमेशा ऐसा लगता था कि उसके साथ पहले भी वो घटना हो चुकी है। यह अभी तक रहस्य ही है कि उसे आखिर ऐसा क्यों लगता था।
इंग्लैंड की रहने वाली बेवरली गिलमौर नाम की महिला ने कुछ साल पहले ये दावा किया था कि उसे बीते 30 सालों में करीब 1000 बार मौत का अनुभव हुआ है, लेकिन इसके बावजूद वो जिंदा है। यह भी अपने आप में एक अनोखी और अजीबोगरीब घटना है।
साल 2012 में नॉर्वे के तट पर अचानक मरी हुई लाखों मछलियां आ गईं और फिर बाद में वो विचित्र रूप से गायब भी हो गईं। यह कैसे और क्यों हुआ था, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
अमेरिका के लोवा में रहने वाले लैंडन जोन्स नाम के लड़के को न तो कभी भूख लगती है और न ही प्यास। मेडिकल के इतिहास में यह एक अनोखी घटना है। जानकारी के मुताबिक, लैंडन जोन्स के अलावा दुनिया में ऐसा कोई भी नहीं है, जिसके साथ ऐसा कभी हुआ हो।
bhavtarini.com@gmail.com
