निक जोनस ने शेयर किया Priyanka Chopra का सेक्सी बर्थडे

निक जोनस ने शेयर किया Priyanka Chopra का सेक्सी बर्थडे

प्रियंका चोपड़ा कल यानी 18 जुलाई को 37 साल की हो गईं और इस मौके पर उनके दोस्त, रिश्तेदार और अपनों ने उन्हें जमकर बधाइयां भी दीं। इन सभी बर्थडे विश के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा उनके पति निक जोनस का विश। निक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पर रेड ड्रेस में प्रियंका का एक विडियो शेयर किया है, जिसपर लिखा है 'Birthday Girl in Red'.

इस विडियो में प्रियंका रेड कलर के शॉर्ट शिमर ड्रेस में डांस करती नजर आ रही हैं और विडियो के एक कोने में निक यलो ड्रेस में तालियां बजाते दिख रहे हैं। मजेदार बात यह है कि इस विडियो के बैकग्राउंड में जोनस ब्रदर्स का सॉन्ग 'Burnin' Up' बज रहा है।

इस विडियो से पहले निक ने प्रियंका की पिंक साड़ी में कुछ खूसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया। निक ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरे जीवन की रोशनी, मेरा दिल, आई लव यू बेबी। हैपी बर्थडे।'


निक के अलावा सोफी टर्नर, जो जोनस, मनीष मल्होत्रा, वरुण धवन, सोनम कपूर, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव और मधुर भंडारकर जैसे तमाम सिसेब्रिटीज़ ने जन्मदिन की बधाई दी है। इन सबके अलावा फैन्स ने भी उनके लिए बर्थडे मेसेजेज पोस्ट किए हैं।