प्रज्ञा से बात करना चाहता है अभि
कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में अपने देखा कि रिया प्राची को उसके साथ झगड़ा करने के लिए उकसाती है। रिया प्राची की मां प्रज्ञा को लेकर भी बुरा-भला कहती है, तब प्राची रिया को थप्पड़ मार देती है। इससे रिया चट्टान के किनारे के करीब पहुंचती है। रिया चट्टान से गिरने का नाटक करती है। तब रिया की सहेली प्राची की तस्वीरें क्लिक कर लेती है। फोटोज में लगता है कि प्राची ने रिया को मारने की कोशिश की है।
जब अभि को पता चलता है कि रिया मौत हो सकती थी, तब वह अपनी बेटी को देखने के लिए दौड़ता है। प्रज्ञा को भी यह पता चलता है कि प्राची पर रिया को धक्का देने का आरोप लगा है, तब वह भी अपनी बेटी के पास जाने का फैसला करती है। वहीं कुमकुम भाग्य के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभि रिया को मारने की कोशिश करने के लिए प्राची को डांटता है। अभि प्राची से कहता है कि उसने हमेशा उसकी मदद की और जरूरत पड़ने पर उसका साथ दिया।
अभि हैरान रह गया था, जब उसे पता चला था कि प्राची ने उसकी बेटी को मारने की कोशिश की है। अभि प्राची को बताता है कि वह प्राची की मदद के लिए वह अपनी ही बेटी के खिलाफ गया था। अभि इसके लिए प्राची की मां को दोषी ठहराने वाला होता है, तब प्राची उसे रोक देती है। अभि सीधे प्राची की मां से बात करने का फैसला करता है।
bhavtarini.com@gmail.com 