बिटकॉइन की कीमत 51 हजार डॉलर के पार

बिटकॉइन की कीमत  51 हजार डॉलर के पार

नई दिल्ली
दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) की तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को इसकी कीमत पहली बार 51 हजार डॉलर को पार कर गई। भारतीय रुपयों में यह कीमत 37 लाख रुपये से अधिक है। बुधवार को इसमें करीब 6 फीसदी की उछाल आई और इसकी कीमत 51,431 डॉलर पर पहुंच गई। Bloomberg के मुताबिक पिछले एक साल में इसकी कीमत 5 गुना बढ़ चुकी है।

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) ने हाल में बिटकॉइन में 1.5 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। इसके बाद से बिटकॉइन को पंख लग गए हैं। टेस्ला के निवेश से इस क्रिप्टोकरेंसी को लेकर दुनियाभर में उम्मीदें बढ़ी हैं। मैनस्ट्रीम के निवेशकों ने अब बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। इसी वजह से इनकी कीमत में तेजी आ रही है।