बिहार भाजपा के नेताओं को पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली अहम जिम्मेदारी
पटना
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बिहार भाजपा के नेता भी अहम जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी की बिहार इकाई पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने की बड़ी जिम्मेदारी बिहार के कार्यकर्ताओं को मिली है। इस जिम्मेवारी को बिहार के लोग बखूबी निभा रहे हैं। दावा किया कि चुनाव में भाजपा 200 से अधिक सीटें जीतेगी।
प्रवक्ता ने कहा कि जलपाईगुड़ी का जिम्मा पूर्व विधायक प्रवक्ता संजय टाइगर, दार्जिलिंग के लिए पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजेश रमन, कूचविहार के लिए पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रदीप दुबे, अलीपुरद्वार के लिए क्षेत्रीय विस्तारक नीलेश सिंह, सिलीगुड़ी का प्रभारी युवा मोर्चा संजय गुप्ता, बालुरघाट के लिए पूर्व प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, रायगंज के लिए टीएन सिंह, मालदा के लिए मनोज यादव, मालदा दक्षिण के लिए ओबीसी मोर्चा प्रभारी संजय चंद्रवंशी को जिम्मेदारी दी गई है। जोन प्रभारी प्रेम रंजन पटेल को बनाया गया है। जबकि उत्तर बंगाल की जिम्मेवारी प्रदेश के सह संगठन महामंत्री रत्नाकर को दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर बंगाल जोन में 8 जिला तथा 8 लोकसभा सीटें हैं। विगत चुनाव में 8 लोकसभा में 7 लोकसभा भाजपा ने जीती है। इस चुनाव में भी बंगाल में भाजपा के पक्ष में लहर है और भाजपा जीत की बड़ी लकीर खींचेगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
