ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल, नीति आयोग की बैठक आज, विपक्ष के रुख पर रहेंगी निगाहें
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज (शनिवार) को होने वाली नीति आयोग संचालन परिषद की बैठक में सबकी निगाहें विपक्ष के रुख पर होंगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक में शामिल न होने का ऐलान किया है। जबकि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री कई मुद्दों पर केंद्र को घेरने की तैयारी में हैं। आंध्रप्रदेश, ओडिशा, बिहार के मुख्यमंत्री अपने राज्यों के लिए विशेष दर्जा देने की मांग उठा सकते हैं। बैठक में सरकार अपनी योजनाओं का खाका पेश करेगी।
नीति आयोग की अगुवाई में कई योजनाओं की दिशा तय की जा रही है। बैठक में उन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रशासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर, रक्षामंत्री, गृहमंत्री,वित्तमंत्री के अलावा कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री मौजूद रहेंगे। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, ओडिशा सहित ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में शामिल होंगे।
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राजग सरकार दोबारा बनने के बाद हो रही पहली बैठक में कई मुद्दों पर केंद्र व राज्यों के बीच सहमति - असहमति देखने को मिलेगी।
कई मुद्दों पर चर्चा होगी
बैठक में सूखे की स्थिति, कृषि क्षेत्र में समस्या, नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा र्की ंचता,वर्षा जल संचयन, पिछड़ा जिला कार्यक्रम और कृषि में संरचनात्मक सुधार, पोषण सहित तमाम अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि ममता का कहना है कि नीति आयोग के पास राज्यों की योजनाओं को समर्थन देने के लिए कोई वित्तीय शक्ति नहीं है। इसलिए इस बैठक का कोई औचित्य नहीं है।
किसान और कर्ज माफी का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस
नीति आयोग की बैठक के दौरान कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री कृषि संकट, किसानों की समस्या और कर्ज माफी मांग को उठाएगें। इसके साथ राज्यों से संबंधित मांगों को भी केंद्र के सामने रखेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 