मुरादाबाद में लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे

मुरादाबाद में लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे

मुरादाबाद
मुरादाबाद में लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. मौके पर रेलवे की टीम पहुंच गई है. हफ्ते में चार दिन चलने वाली डबल डेकर लखनऊ जंक्शन से सुबह 5 बजे रवाना होती है.

रेलवे के मुताबिक, लखनऊ से आनंद विहार जा रही डबल डेकर ट्रेन आज मुरादाबाद और कटघर स्टेशन के बीच पटरी से उतर गई है. यह हादसा लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 415 पर हुआ. पांचवीं और आठवीं बोगी पटरी से उतरी है. इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है. मौके पर राहत और बचाव दल पहुंच गया है.