राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई स्व. बी आर यादव के नाम पर

राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई स्व. बी आर यादव के नाम पर

बिलासपुर
खेल संघ तथा खिलाडिय़ों व स्थानीय नेताओं की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां संचालित हो रहे राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई का नाम पूर्व मंत्री बी.आर.यादव के नाम पर किये जाने की घोषणा के बाद खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इसके नामकरण का आदेश जारी कर दिया। इसका विधिवत प्रकाशन राजपत्र में हो गया।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर के समस्त खेल संघों के अध्यक्षों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों के द्वारा यह मांग की गई थी कि स्व.बी.आर.यादव की खेलों के प्रति दिलचस्पी विशेषकर हॉकी के प्रति उनके लगाव के चलते उन्होंने अपने विधायक और मंत्री रहते हुए कार्यकाल के दौरान जो योगदान दिया है उसके चलत राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई का नाम स्व. बी.आर.यादव के नाम पर किया जावे, मुख्यमंत्री ने तत्काल बी.आर.यादव के नाम पर रखने की घोषणा कर दी थी, जिसका विधिवत प्रकाशन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छ.ग.शासन द्वारा प्रकाशित कर दिया गया।राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई का नाम पूर्व मंत्री बी.आर.यादव के नाम पर किये जाने की घोषणा के बाद बिलासपुर के समस्त खेल संघों के अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व ओलम्पिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया है, जिनके प्रयासों से खेल प्रेमियों और बिलासपुर जनों की यह मांग मंजूर हुर्ई।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्व. बी.आर.यादव के नाम पर राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई का नामकरण कर बिलासपुर की जनता के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है, उसके लिए हम सभी आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर स्व. यादव की आदमकद प्रतिमा लगाई जायेगी और जल्द से जल्द इसे सर्वसुविधायुक्त बनाकर खिलाडिय़ों को सौंपा जायेगा।

हॉकी संघ के रोहित बाजपेयी, विवेक बाजपेयी, मनीष श्रीवास्तव, मजहर खान, मोहम्मद हसन, एस.ए.कादिर, फुटबाल संघ के डॉ. अजय सिंह, एथेलेटिक्स संघ के अमरनाथ सिंह, नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व संचालक हॉकी खिलाड़ी राकेश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अरूण सिंह चैहान, बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, विनोद साहू, अरविंद शुक्ला, मोती थारवानी, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, सबक संस्था के अध्यक्ष तैयब हुसैन, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष अकबर खान, महामंत्री सिद्धांशु मिश्रा, कोषाध्यक्ष नसीम खान एवं समस्त हॉकी खिलाडिय़ों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री एवं अटल श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया है।