विवेकानंद महाविद्यालय में हुई 1.50 लाख की चोरी
रायपुर
कोरोना महामारी के कारण बंद हुए स्कूल और कॉलेज एक बार फिर से कम संख्या बल के साथ शुरू हो गया है। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर ने ग्राम नारा मंदिरहसौद में स्थित विवेकानंद महाविद्यालय में प्रवेश कर केबल वायर सहित कुछ गोपनीय दस्तावेज को लेकर फरार हो गया। फिलहाल मंदिरहसौद पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 मार्च को कॉलेज बंद होने के बाद कोई अज्ञात चोर कॉलेज में प्रवेश किया और 3 मार्च को कॉलेज खुलने से पहले सुबह 11 बजे के आसपास केबल वायर, गोपनीय दस्तावेज बुक, नगदी 50,000 एवं अन्य सामान लेकर चंपल हो गया जिसकी कुल कीमत लगभग 1,50,000 रुपए बताई जा रही है। 3 मार्च को जैसे ही कॉलेज का स्टाफ पहुंचा तो देखा कि कैंपस के प्रशासनिक भवन में हर तरफ कागज बिखरे हुए हैं तथा दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। प्रिंसिपल डा. एस. खान के केबिन में तोडफोड़ की गई थी। स्टॉफ ने तत्काल प्रिंसिपल को इसकी सूचना और डा. एस. खान ने तत्काल मंदिरहसौद पुलिस को इसकी सूचना और पुलिस ने कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने और डॉग स्क्वॉड की मदद से अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है। प्रिंसिपल के कमरे में रखे अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे 50,000 रुपये नगदी सहित कॉलेज के कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब थे। लाइब्रेरी जाकर देखने पर पता चला कि 1500 किताबें भी चोर अपने साथ ले गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 457, 380 का मामला दर्ज किया है।
bhavtarini.com@gmail.com 
