सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 9.5 लाख स्वीकृत
अम्बिकापुर
सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के तहत कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर में कुल दो अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 9 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये निर्माण एजेंसी का दायित्व ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता को सौंपा गया है।
जारी आदेशानुसार अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत गांधी स्टेडियम अम्बिकापुर के भारतेन्दु साहित्य समिति हेतु अतिरिक्त कक्ष का निर्माण के लिए 3 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है, इसी प्रकार हाई स्कूल केदारपुर अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 6 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। कलेक्टर डॉ मित्तर ने निर्माण एजेंसी को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने कहा है।
bhavtarini.com@gmail.com 