सर्द हवाओं से उमरिया में बढ़ी ठिठुरन

सर्द हवाओं से उमरिया में बढ़ी ठिठुरन

उमरिया
 नगर में गत दिवस ठण्ड अपने पूरे शबाब पर रही। सुबह से गलन भरी हवाएं चलती रही। हल्की धूप के बीच ठण्डी ठण्डी हवाओ के चलने के कारण गलन का असर दिन भर बना रहा जिससे लोग दिन भर गर्म कपडो मे लदे हुए नजर आए। गत दिवस न्यूनतम पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

इसके साथ ही लोगो ने अलाव का सहारा लेकर ठण्ड से निजात पाया। ठण्ड का असर इस कदर रहा कि सुबह सुबह मार्निग वाक करने वाले लोगों की संख्या मे भी कमीं रही। ठण्ड को लेकर बाजार भी सज गये है। जहां गर्म कपड़ो की खरीददारी भी नगर वासियों द्वारा की जा रही है। शाम होते ही सडको से लोगों की भीड़ कम होने लगती है। 
रात्रि 9 बजे के बाद सडको पर सन्नाटा पसर जाता है। ठण्ड की गलन के कारण लोगो की दिनचर्या में भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। बताया जाता है कि नगरवासियो ने दिन जैसे तैसे धूप के सहारे काट लिया लेकिन रात्रि के समय गलन से लोगो का बुरा हाल रहा। अलाव का सहारा लेकर ठण्ड से निजात पाई। 

ट्रेन अपने निर्धारित समय से चल रही लेट

कोहरे के समय कई ट्रेने अपने निर्धारित समय से लेट लतीफी भी चल रही है, जिससे यात्रियो को अच्छा खासा परेषानियों का सामना करना पड रहा है। विदित हो कि यात्री ट्रेन के निर्धारित समय पर स्टेषन पर आ जाते है लेकिन ट्रेन के लेट होने की वजह से वे ठण्ड में ही स्टेषन पर ट्रेन का इंतजार करते देखे जा सकते है। गत दिवस बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3 घंटे विलंब से उमरिया पहुची। इसी तरह रात में चलने वाली गाडिया भी 4 से 5 घंटे विलंब से चल रही है। विगत दिवस भोपाल बिलासपुर पैसेंजर जिसका निर्धारित समय उमरिया में 8.10 पर है वह विलंब के कारण रात्रि 1.10 मिनट पर उमरिया पहुची। 

सडक़ दुर्घटना से बचने के लिए किया सतर्क

इन दिनों कोहरे के कारण दुर्घटनाओ के बढने की संभावना भी हो सकती है, इसलिए आवष्यक है कि कोहरे के समय सावधानी से वाहन चलाए। कोहरे के समय दोनो इंडिकेटर का उपयोग करें, और वाहन की गति धीमी रखे। चार पहिया वाहन चलाते समय फोग लाईट जलाएं जिससे वाहन दूर से दिखाई दे सके। कोहरे के समय वाहन अपने साइड पर ही चलाए। जिससे हादसो से बचाव हो सके।