पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में शामिल हुए 105 छात्र

पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में शामिल हुए 105 छात्र

पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में शामिल हुए 105 छात्र

वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह वर्ष 2019

105-students-participated-in-poster-making-competition-in-ktr Syed Javed Ali मंडला - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कान्हा टायगर रिजर्व, मण्डला के अंर्तगत दिनांक 01 अक्टूबर 2019 से 07 अक्टूबर 2019 तक वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन कार्यालय क्षेत्र संचालक, कान्हा टाईगर रिजर्व के प्रांगण में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शाला तथा महाविद्यालय स्तर के छात्र/छात्राओं द्वारा कुल 105 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। तद्पश्चात छात्र/छात्राओं को स्वलपाहार एवं वन्यप्राणियों से संबंधित पोस्टर, स्टीकर का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में कान्हा टाईगर रिजर्व के अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त विश्व प्रकृति निधि के प्रतिनिधि द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान पूरे सप्ताह में जागरूकता के तहत स्कुल/काॅलेज के छात्र/छात्राओं के विभिन्न वर्ग हेतु पोस्टर निर्माण, वन्यप्राणी संरक्षण विषय पर भाषण, निबंध आदि प्रतियोगिताएं आयोजित किया जावेगा। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान काॅलेज/स्कुल के छात्र/छात्राओं हेतु विभिन्न पक्षीयों के पहचान हेतु पक्षी अवलोकन/फोटोग्राफी तथा रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम भी रखा गया है। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में कान्हा टाईगर रिजर्व परिवार समस्त छात्र/छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेने तथा समस्त नागरिकों एवं छात्र/छात्राओं को वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा एवं संरक्षण में सहयोग की अपील है।