12 मार्च को क्वाड की बैठक: बाइडेन से होगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात
नई दिल्ली/टोकियो
चीन के खिलाफ 12 मार्च को क्वाड की बैठक होने वाली है। जिसमें पहली बार भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन और जापान के पीएम योशिहिदे सुगा पहली बार ऑनलाइन बैठक करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले चीन को घेरने के लिए वर्ल्ड पॉलिटिक्स तेजी से बदल रहा है। खासकर पिछले 24 घंटे में आश्चर्यजनक फैसले लिए गये हैं। क्योंकि एक दिन पहले तक किसी को नहीं पता था कि 2 दिन बाद क्वाड की बैठक होने वाली है। क्वाड की बैठक से पहले काफी तेजी से प्लानिंग की जा रही है और माना जा रहा है कि पहली बैठक में ही चीन के खिलाफ कोई बड़ा प्रस्ताव पास हो सकता है।
चीन की विस्तारवादी नीति पर चोट 12 मार्च को क्वाड की पहली बैठक होने वाली है। लेकिन उससे पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के बीच 40 मिनट तक लंबी बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच चीन को लेकर बातचीत की गई है। क्वाड ग्रुप में भारत और जापान भी हैं, लिहाजा दोनों नेताओं के बीच हुई ये बातचीत काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने पूर्वी और दक्षिण चीन सागर में चीन के विस्तारवादी रवैये पर पीएम मोदी से चर्चा की। वहीं, दोनों नेताओं के बीच हांगकांग और चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों के नरसंहार को लेकर भी बातचीत की गई। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने चीन के रवैये को लेकर चिंता जताई है। भारतीय और जापानी विदेश मंत्रालय ने दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हुई बातचीत का ब्योरा जारी किया है।
चीन के अलावा दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई है। दोनों नेताओं ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और सुरक्षा बढ़ाने पर भी जोर दिया है। भारत-जापान मधुर संबंध भारत और जापान के बीच हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं। जिसे भविष्य में और मजबूत करने को लेकर भी दोनों नेताओं ने बात की। वहीं, भारत और जापान के बीच विशेष सामरिक साझेदारी और वैश्विक साझेदारी में पॉजिटिव ग्रोथ को लेकर संतुष्टि जताई है। जापान के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से बातचीत के दौरान साउथ चायना सी और इस्ट चायना सी में चीन की यथास्थिति बदलने की कोशिशों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। म्यांमार के मुद्दे पर भी दोनों नेताओं ने बातचीत की है। जापान के प्रधानमंत्री ने बातचीत के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि ‘भारत-जापान संबंध को लेकर जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से लाभकारी बातचीत हुई है। इसमें सामरिक और वैश्विक साझेदारी बढ़ाने की दिशा में बातचीत हुई। हमने समकालीन वैश्विक चुनौतियों की दिशा को लेकर भी बातचीत की है और भारत-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग को और बढ़ाने पर हमने सहमति जताई है' 12 मार्च को क्वाड की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को क्वाड फ्रेमवर्क के पहले ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जहां नए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी भाग ले रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब पीएम मोदी राष्ट्रपति जो बाइडेन से पहली बार मिलेंगे।
इस बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के अलावा ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन और जापान के उनके समकक्ष योशिहिदे सुगा भी शामिल होने वाले हैं। इस शिखर सम्मेलन के जरिए चारों नेताओं को वर्तमान चुनौतियों पर भी बात करने का मौका मिलेगा, जिसमें निर्बाध आपूर्ति, इमर्जिंग और महत्वपूर्ण तकनीक के साथ मैरिटाइम सुरक्षा और क्लाइमेट चेंज जैसे मुद्दे शामिल हैं।विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चारों देशों के नेता साझा हितों वाले क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 
