19 आईएएस अफसरों के तबादले, कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल के नए कलेक्टर
भोपाल, मप्र सरकार ने 19 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश जल निगम भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अविनाश लवानिया की जगह कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल के नए कलेक्टर होंगे। इसके अलावा इंदौर की निगमायुक्त प्रतिभापाल को रीवा कलेक्टर बनाया गया है। जबकि हर्षिका सिंह को इंदौर की नई निगम आयुक्त बनाया गया है। हर्षिका सिंह मंडला की कलेक्टर थी। सात जिलों के कलेक्टर बदले हैं।
इन जिलों में ये होंगे नए कलेक्टर
भोपाल- कौशलेंद्र विक्रम सिंह
रीवा- प्रतिभा पाल
मंडला - डॉ. सलोनी सिडाना
नीमच - दिनेश जैन
शाजपुर - किशोर कुमार कन्याल
दमोह - मयंक अग्रवाल
झाबुआ - सुश्री तन्वी हुड्डा
देखें पूरी लिस्ट


गायों के लिए चलाएंगे एम्बुलेंस
अमरकंटक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हमने गाय माता और अन्य पशुओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस चलाने का निर्णय लिया है। अब जल्द एम्बुलेंस चलेगी। प्रदेश के हर ब्लॉक में एक एम्बुलेंस होगी। इसमें एक डॉक्टर, कंपाउंडर और ड्राइवर रहेगा। इसका नंबर 1962 रहेगा। एक महीने में ये एम्बुलेंस प्रदेश में चलने लगेगी। गाड़ियां आ गई हैं। कुछ और व्यवस्थाएं कर रहे हैं। 313 ब्लॉक में 313 और कुछ नगरों में ऐसी कुल 407 एम्बुलेंस चलाई जाएंगी।
बाहर खड़े होकर शराब पीएगा तो उस पर कार्रवाई होगी
सीएम ने कहा कि प्रदेश में एक अप्रैल से शराब के अहाते बंद कर दिए हैं। अब कोई बाहर खड़े होकर शराब पीएगा तो उस पर कार्रवाई होगी। शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करेंगे, ताकि वह व्यक्ति दोबारा गाड़ी न चला सके।
bhavtarini.com@gmail.com 
