2 मिनट में उपद्रवियों को सबक सिखा देगी पुलिस, ये है उसका प्लान
भोपाल
मध्यप्रदेश में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस भी तैयार है. शांतिपूर्ण मतदान और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस ने रिस्पांस टाइम फिक्स कर लिया है. वो 2 मिनट में उपद्रवियों को सबक सिखाने के लिए तैयार है.
आज 8 सीटों पर हो रहे मतदान में चार हजार से ज़्यादा पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं,जहां पैरामिलेट्री फोर्स को तैनात किया गया है.चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नज़र है. किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति और उपद्रव से निपटने के लिए पुलिस ने इस बार दो मिनट रिस्पांस प्लान तैयार किया है.किसी भी तरह की घटना-दुर्घटना की ख़बर मिलते ही पुलिस 2 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच जाएगी.
वैसे, तो हर बूथ पर पुलिस की पर्याप्त तैनाती की गई है, लेकिन स्थिति अनकंट्रोल होने पर रिजर्व फोर्स और पेट्रोलिंग पर तैनात फोर्स भी दो मिनट के अंदर मौके पर होगा.रिस्पांस टाइम को पूरा करने के लिए पेट्रोलिंग की व्यवस्था इस तरह से की गई है कि ताकि चिन्हित बूथों के आसपास कोई घटना होने पर पुलिस तत्काल पहुंच सके.हालात पर तत्काल काबू पाने के लिए लोकल पुलिसकर्मी और मोबाइल वाहन, मतदान केंद्रों के आसपास तैनात रहेंगे.
भोपाल सीट पर 6 हजार से ज्यादा पुलिस जवानों की नजर है.506 क्रिटिकल, 59 वल्लरनेबल पोलिंग बूथ, 50 वल्लरनेबल लोकेशन चिन्हित की गयी हैं. कुल 228 पोलिंग बूथों की वेबकास्टिंग, 237 पोलिंग बूथों में ऑनलाइन CCTV कैमरे और 72 पोलिंग बूथों की वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है. 70 क्यूलेस, 25 आर्दश और 13 पिंक पोलिंग बूथ हैं.
मतदान केंद्रों के 200 मीटर की सीमा के अंदर प्रचार-प्रसार पर प्रतिबंध है.पुलिस की कोशिश है कि सभी आठ सीटों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके,इसके लिए रिस्पांस टाइम प्लान के अलावा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
bhavtarini.com@gmail.com
