3 कुलपति तय करेंगे परीक्षा की रूपरेखा

3 कुलपति तय करेंगे परीक्षा की रूपरेखा

भोपाल
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के समस्त कॉलेज में स्नातक के प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के साथ पीजी के दूसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा कराने का निर्णय लिया है । वर्तमान में राज्य में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है । इस को ध्यान में रखते हुए विभाग ने तीन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की एक कमेटी बनाई है, जो वर्तमान परिवेश को देखते हुए अपनी रिपोर्ट 28 अप्रैल तक विभाग के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद विभाग समस्त विद्यार्थियों की परीक्षा कराने पर निर्णय लेगा।  कमेटी की संयोजक जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति संगीता शुक्ला और 2 सदस्यों में बीयू कुलपति आरजे राव और डीएवीवी कुलपति रेणु जैन को शामिल किया गया है।