310 अंक लुढ़का Sensex, भारती एयरटेल और टाइटन में तेजी

310 अंक लुढ़का Sensex, भारती एयरटेल और टाइटन में तेजी

नई दिल्ली
बुधवार को शेयर बाजार की शरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 310 अंक लुढ़ककर 38,055 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। अभी सेंसेक्स 238 अंक लुढ़ककर 38,127 और निफ्टी 65 अंक की गिरावट के साथ 11,251 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिराट देखने को मिल रही है।

सिल्वरलेक के रिलायंस रिटेल में निवेश करने की खबरों के बीच रिलायंस का शेयर आज चढ़ा हुआ है। इसके अलावा एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, एलएंडटी, सनफार्मा और पावरग्रिड में तेजी नजर आ रही है।

टाटास्टील, टीसीएस, एनटीपीसी, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, ओएनजीसी में गिरावट है।
 
कल कमजोर वैश्विक रुख के बीच भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में गिरावट से करीब 52 अंकों की गिरावट के साथ 38,365.35 और निफ्टी 37 अंक गिरकर 11,317 पर बंद हुआ। सेंसेक्स दिन में 471.03 अंक ऊपर-नीचे होने के बाद अंत में 51.88 अंक या 0.14 प्रतिशत के नुकसान के साथ 38,365.35 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.70 अंक या 0.33 प्रतिशत के नुकसान से 11,317.35 अंक पर बंद हुआ।