24 घंटे में कोरोना के 5357 केस, 11 मौतें

24 घंटे में कोरोना के 5357 केस, 11 मौतें

नई दिल्ली, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना 5,357 नए केस सामने आए हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले के मुकाबले देश में कोरोना के नए केस में 12त्न की कमी दर्ज की गई है। शनिवार को 6155 नए केस सामने आए थे। शनिवार को केरल में 1,800, दिल्ली में 535 और महाराष्ट्र में 542 मामले सामने आए। इन तीनों ही राज्यों में कोरोना मामलों में कमी आई है। एक दिन पहले केरल में 1900, महाराष्ट्र में 926 और दिल्ली में 733 मामले सामने आए थे।

केरल और हरियाणा में मास्क लगाना हुआ जरूरी
केरल में शनिवार को कोरोना के 1,801 नए मामले सामने आए। सबसे ज्यादा केस एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम और कोट्टायम जिले में मिले। केरल में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीडि़त लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। हरियाणा में भी पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट