8 ऐसे आयुर्वेदिक उपाय, जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में हमारी पूरी हेल्प करेंगे। आइए इन आयुर्वेदिक चीजों के बारे में जानें।
इम्यूनिटी बढ़ाने का आसान उपाय-सेब का सिरका
सेब का सिरका और लहसुन दोनों ही इम्यूनिटी को बूस्ट करने में आपकी हेल्प करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दोनों इम्यूनोमॉड्यूलेटर होते हैं। सेब के सिरके में भीगी हुई लहसुन की 2 कलियां 1 दिन छोड़कर लें। फिर इन्हें खाएं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने का बड़ा आसान उपाय है।
विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत-आंवला
आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है और विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्ट करने में हेल्प करता है। इसलिए आंवला इम्यूनिटी बूस्ट करने वाला सबसे अच्छा फल है। इसके लिए आप रोजाना सुबह आंवला चूर्ण की आधा चम्मच लेकर और उसमें शहद मिलाकर खा लें।
इम्यूनोमॉड्यूलेटर-हल्दी
हल्दी पॉउडर की आधा छोटी चम्मच और उसमें शहद मिलाकर रोज़ाना सोते समय दूध में लें। लेकिन ध्यान रखें कि आप कभी भी शहद को गैस में न पकाएं। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए हल्दी बहुत उपयोगी है। शहद भी इम्यूनोमॉड्यूलेटर है। यह एक आसान उपाय इम्यूनिटी के लिए वरदान है।
इम्यूनिटी बूस्टर-धूप
धूप से अच्छा और मुफ्त का इम्यूनिटी बूस्टर कोई और नहीं है। यह विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत है, जो इम्यूनिटी के लिए जिम्मेदार विटामिंस में से एक है। रोज़ाना कम से कम 30 मिनट धूप में बिताएं यह आपको शक्ति और एनर्जी से भर देगी।
इम्यूनिटी बूस्ट में सहायक-अजवाइन
अजवाइन परिवार का एक सदस्य है। इसके तेल में प्रमुख घटक फिनोल मुख्य रूप से थाइमोल और कुछ कारवाक्रोल होता हैं जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में हेल्प करता है।
शक्तिशाली एंटीबायोटिक-लहसुन
तीखा और मसालेदार स्वाद वाला लहसुन एक शक्तिशाली प्राकृतिक एंटीबायोटिक, एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल, और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण मौजूद होते है। सैकड़ों वर्षों से इसका इस्तेमाल वायरल संक्रमणों के इलाज के लिए किया जा रहा हैं, और इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छे होते है।
एंटी-ऑक्सीडेंट-गिलोय
गिलोय एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो हमारी फ्री रेडिकल्स से रक्षा करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। गिलोय खाने से आपको व्हाइट ब्लड सेल्स को regulate करने में हेल्प मिलती है। इसलिए आपको रोजाना गिलोय का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए। इन आयुर्वेदिक टिप्स को अपनाकर आप भी अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही अपनाएं ये टिप्स।
मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन करें
जब मन शांत और भय मुक्त रहते हैं तो बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ जाती है। इसलिए अपने मन को शांत रखने के लिए रोजाना कुछ मिनट के लिए मेडिटेशन जरूर करें।